buttons=(Accept !) days=(20)

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

 



बालोतरा। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बालोतरा जिला मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम पर एसडीम को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष तगाराम मेघवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।   तगाराम मेघवाल ने बताया कि जब जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तब तब दलितों पर अत्याचार में वृद्धि होती हैं और अपराधि वर्ग एक का एक रुप से सक्रिय हो जाते हैं। आए दिन नाबालिग लड़कियों महिलाओं को जबरन अगवा कर बलात्कार हत्या लूट जैसे जघन्य अपराध घटित हो रहे हैं । इससे दलित समाज में अत्यधिक भय व रोष व्याप्त है आपसे आग्रह है कि इन घटनाओं पर तुरंत लगाम लगाकर पूर्व में हुई घटनाओं के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर दलित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाएं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रुपाराम पाचल, भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, मदन बारूपाल, रामचंद्र डांगी, पार्षद सांवलराम भाटी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, हितेश पटेल, राजेश सांखला, केवलचंद मेघवाल, नारायण राम जीनगर, नेमीचंद मेघवाल, ठाकर नाथ, किशोर जीनगर आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !